आईपीएस पर यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली महिला को गोली मारने में बिहार का नेता गिरफ्तार

By : brijeshtiwari, Last Updated : January 5, 2023 | 9:07 pm

रांची, 5 जनवरी (आईएएनएस)| रांची (Ranchi) में बीते महीने बहुचर्चित आदिवासी महिला पर फायरिंग (Firing) के मामले में पुलिस ने बिहार (Bihar) के एक राजनीतिक दल के नेता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) को गिरफ्तार (arrested) किया है। रिजवान हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) (Hindustani Avam Morcha) का पूर्व प्रवक्ता है। पुलिस का दावा है कि उसी के कहने पर सुषमा बड़ाईक पर फायरिंग की गई थी, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी। यह वारदात रांची (Ranchi)  शहर के भीड़भाड़ वाले व्यस्त इलाके हरमू के सहजानंद चौक पर बीते 13 दिसंबर को हुई थी।

जिस महिला पर फायरिंग हुई थी, वह झारखंड पुलिस के आईजी पी.एस. नटराजन (IG P.S. Natrajan) के खिलाफ वर्ष 2005 में यौन शोषण (Sexual Harassment) का मामला दर्ज कराने के बाद चर्चा में आई थी। महिला अपने एक बॉडीगार्ड (Bodyguard) के साथ बाइक से कहीं जा रही थी, तभी दूसरी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उस पर गोलियां चलाई थीं।

इस महिला के यौन शोषण का एक स्टिंग वीडियो (Sting Video) वर्ष 2005 में कई टीवी चैनलों पर प्रसारित हुआ था। इस मामले में वर्ष 2012 में आईपीएस पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था, हालांकि लोअर कोर्ट ने 2017 में नटराजन के पक्ष में फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद महिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।