नई दिल्ली: सोने-चांदी (silver – gold) की कीमतों में आज रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना आज ₹2,404 महंगा होकर ₹1,04,792 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक का ऑलटाइम हाई है। वहीं चांदी ₹5,678 महंगी होकर ₹1,23,250 प्रति किलो हो गई।
1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब ₹1,04,792 हो गई है। यानी इस साल सोना ₹28,630 महंगा हुआ।
वहीं चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,23,250 प्रति किलो पहुंच गई — यानी ₹37,233 का इजाफा।
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,06,030 | 97,200 |
| मुंबई | 1,05,880 | 97,050 |
| कोलकाता | 1,05,880 | 97,050 |
| चेन्नई | 1,05,880 | 97,050 |
| भोपाल | 1,05,910 | 97,100 |
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ और वैश्विक तनावों के कारण सोने की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में 2025 के अंत तक सोना ₹1,08,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।
वैश्विक अनिश्चितता – ट्रेड वॉर और जियोपॉलिटिकल टेंशन से सोना सुरक्षित निवेश बना।
केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद – चीन और रूस लगातार सोना खरीद रहे हैं।
युद्ध और तनाव – रूस-यूक्रेन जैसे हालातों से सोने की मांग बढ़ी।
महंगाई और कम ब्याज दरें – निवेशक फेड की दरों में कमी के कारण सोना चुन रहे हैं।
रुपया कमजोर – डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट से सोना और महंगा हुआ।
गोल्ड खरीदते समय BIS का 6 अंकों वाला हॉलमार्क कोड (HUID) जरूर चेक करें।
उदाहरण: AZ4524 — यह अल्फान्यूमेरिक कोड गोल्ड की शुद्धता की पहचान है।