अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सिर्फ एक यात्री बचा: रमेश विश्वास कुमार की तस्वीर सामने आई, घायल हालत में चलते दिखे; बोले- ‘मेरा बचना करिश्मे से कम नहीं’

By : dineshakula, Last Updated : June 12, 2025 | 7:53 pm

अहमदाबाद : अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए भयानक विमान हादसे (airplane crash) में 242 यात्रियों में से सिर्फ एक यात्री, रमेश विश्वास कुमार, चमत्कारिक रूप से जिंदा बचे हैं। वे प्लेन की सीट नंबर 11A पर बैठे थे। हादसे के बाद उनका एक वीडियो और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे घायल अवस्था में खुद चलकर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर घाव साफ दिख रहे हैं और वे लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।

Ticket

रमेश विश्वास कुमार ने कहा: “टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही तेज धमाके के साथ प्लेन क्रैश हो गया। होश आया तो चारों तरफ लाशें ही लाशें थीं। प्लेन के टुकड़े बिखरे पड़े थे। किसी ने मुझे उठाकर एम्बुलेंस में डाला। मेरा भाई भी मेरे साथ था… कृपया उसे ढूंढने में मदद करें।”

हादसे की जानकारी:

  • फ्लाइट नंबर: एअर इंडिया AI-171

  • विमान प्रकार: बोइंग 787 ड्रीमलाइनर

  • उड़ान मार्ग: अहमदाबाद से लंदन

  • क्रैश का समय: गुरुवार दोपहर 1:40 बजे

  • यात्री: 230 (169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई)

  • क्रू मेंबर्स: 12

  • मृत्यु: 240 यात्रियों की अब तक पुष्टि, केवल 1 यात्री जीवित

हादसे की जगह और असर:

विमान अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की रिहायशी बिल्डिंग से टकराया, जो बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित है। दुर्घटना के समय वहां 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसे की जगह से मिले शव इतने बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान सिर्फ DNA टेस्ट के ज़रिए ही संभव होगी।