रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की स्टेटस रिपोर्ट, दिल्ली कोर्ट से कहा- DLF की भूमिका की भी जांच जारी

ईडी की जांच गुरुग्राम के शिकोहपुर स्थित करीब 3.5 एकड़ जमीन के सौदे से जुड़ी है। जांच एजेंसी का आरोप है कि वर्ष 2008 में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने यह जमीन करीब 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी।

  • Written By:
  • Publish Date - July 10, 2026 / 10:35 PM IST

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में दिल्ली की एक अदालत में स्टेटस रिपोर्ट (Status Report) दाखिल की है। ईडी ने अदालत को बताया कि हरियाणा के चर्चित भूमि सौदे से जुड़े मामले में रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) की भूमिका की भी जांच (Investigation) की जा रही है।

ईडी की जांच गुरुग्राम के शिकोहपुर स्थित करीब 3.5 एकड़ जमीन के सौदे से जुड़ी है। जांच एजेंसी का आरोप है कि वर्ष 2008 में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने यह जमीन करीब 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। बाद में इस जमीन को डीएलएफ को लगभग 58 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। एजेंसी इस पूरे लेनदेन में हुए मुनाफे और धन के स्रोत की जांच कर रही है।

ईडी ने अदालत को बताया कि मामले में जांच अभी जारी है और डीएलएफ की भूमिका समेत सभी संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। एजेंसी ने अदालत से जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय भी मांगा।

यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज है। इससे पहले भी ईडी रॉबर्ट वाड्रा से कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। वहीं रॉबर्ट वाड्रा लगातार सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं और उनका कहना है कि उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित है।