चेन्नई/तिरुपति: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में दर्शन किए। रविवार रात वह तिरुपति के लिए रवाना हुई थीं और सुबह ऑफ-व्हाइट ट्रेडिशनल सूट में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
मंदिर दर्शन के बाद तृषा कृष्णन अपने टीम के साथ सीधे एक्टर थलपति विजय के घर पहुंचीं। उनके घर के बाहर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है।
तृषा के मंदिर दर्शन और विजय के घर जाने की घटना को अब तमिलनाडु की सियासत से भी जोड़कर देखा जा रहा है, खासकर तब जब थलपति विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेट्री कड़गम) विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करती नजर आ रही है। एग्जिट पोल में TVK को 234 में से करीब 109 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।
इसी बीच विजय के पिता एसएस चंद्रशेखर भी तिरुत्तनी मुरुगन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, जिसे भी चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है।
तृषा कृष्णन पहले भी वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर चर्चा में आ चुकी हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम थलपति विजय से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी हर गतिविधि पर लोगों की नजर बनी रहती है।
दरअसल, हाल ही में विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक की अर्जी को लेकर भी मीडिया में चर्चा हुई थी, जिसमें कथित तौर पर एक अभिनेत्री से संबंधों का जिक्र किया गया था। इसके बाद से तृषा कृष्णन का नाम लगातार सुर्खियों में है, हालांकि इन चर्चाओं पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
तृषा कृष्णन और थलपति विजय दोनों ही साउथ सिनेमा के बड़े नाम हैं और अब उनकी व्यक्तिगत और सार्वजनिक गतिविधियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, खासकर तब जब तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री एक साथ चर्चा में हैं।
Tamil film actress #TrishaKrishnan returned after congratulating Vijay, #Vijay‘s wife has accused Trisha of breaking their home. pic.twitter.com/qPnLtCarcw
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 4, 2026