यूपी BJP का ‘गुंडे पुकारते हैं ‘अखिलेश’ आइए’!, VIDEO लांच

By : madhukar dubey, Last Updated : April 24, 2023 | 2:10 pm

यूपी। लोकसभा चुनाव के नजदीक आने पर पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावार होने लगी हैं। इधर बीच यूपी बीजेपी (UP BJP) ने सपा राज पर आधारित विडियो लांच किया है। जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीजेपी ने अखिलेश राज के दौरान गुंडों और माफियाओं को सरंक्षण देने वाली राजनीति पर चोट किया है। बीजेपी ने गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए विडियो लांच किया है।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव (Akhilesh Singh Yadav) और उनके पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के दौरान हुए दंगे और राजनीतिक घटनाक्रम को दर्शाया गया है। इसमें गुंडराज से लेकर तमाम अपराधों की लंबी फेहरिश्त है। जो इस समय लगभग यूपी में ना के बराबर है। इसके पीछे कारण भी है कि यूपी में योगी सरकार आने के बाद अपराध और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर खत्म कर दिया गया है। विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा है, जितने भी माफिया हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। ऐसे में देखा जाए तो योगी सरकार पर यूपी की जनता में विश्वास बढ़ा है।