छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल गुप्ता ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजियास्को में करेंगे चढ़ाई !…CM से मिले

  • Written By:
  • Updated On - August 8, 2024 / 06:21 PM IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को कहा राहुल के अभियान में हर संभव मदद करें

रायपुर, 8 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल गुप्ता (Mountainman Rahul Gupta of Chhattisgarh) जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) से मिले। राहुल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजियासको में चढ़ाई करेंगे। यह चोटी 2228 मीटर ऊंची है और विश्व की सातवीं सबसे बड़ी चोटी है। यहां तापमान काफी कम होने की वजह से बड़ी चुनौती होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया भर की महत्वपूर्ण चोटियों पर फतह हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। हम आपको सरकार की तरफ से हर संभव प्रोत्साहन देंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में युवा एवं कल्याण विभाग के संचालक श्रीमती तनुजा सलाम को निर्देशित किया।

जनदर्शन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिनी गोल्फ में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज जनदर्शन में 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी 25-30 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल वुड बॉल में हिस्सा लेने के लिए वे लोग दक्षिण कोरिया जा रही हैं। मुख्यमंत्री साय ने दोनों खिलाड़ियों की हौसल अफजाई करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें : Inside Story : विष्णुदेव का चला सुदर्शन! पूरी हुईं ‘मुरादें’…और समस्याएं ‘छू मंतर’..VIDEO