राहुल गांधी को युवक ने किया किस, सुरक्षा में सेंध; ढाबे पर चाय भी पी, तेजस्वी के साथ निकले बाइक पर

तुरंत सिक्योरिटी गार्ड हरकत में आए और युवक को काबू में लेकर उसे थप्पड़ मारा। बाद में युवक को हिरासत में लिया गया।

  • Written By:
  • Publish Date - August 24, 2025 / 11:55 AM IST

पूर्णिया: वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने बुलेट बाइक चलाकर यात्रा की शुरुआत की। उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। राहुल ने लगभग दो किलोमीटर तक बाइक चलाई।

इस दौरान एक समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अचानक उनके पास आ गया। इससे पहले कि राहुल कुछ समझ पाते, युवक ने उन्हें किस कर दिया।

तुरंत सिक्योरिटी गार्ड हरकत में आए और युवक को काबू में लेकर उसे थप्पड़ मारा। बाद में युवक को हिरासत में लिया गया।

यात्रा में तेजस्वी यादव भी शामिल रहे। वह दूसरी बुलेट पर अपने बॉडीगार्ड के साथ नजर आए।

काफिले में मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए।

पूर्णिया से अररिया जाते वक्त राहुल गांधी ने जलालगढ़ ब्लॉक में एक ढाबे पर चाय पी। वह वहां करीब 30 मिनट रुके और दुकानदार से बातचीत भी की।

अब यह यात्रा अररिया पहुंच चुकी है। यहां से राहुल गांधी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

कल यानी सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक रहेगा। 26 अगस्त को प्रियंका गांधी भी यात्रा में जुड़ेंगी।