चेन्नई, तमिलनाडु: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और अभिनेता (Actor) से नेता (Leader) बने सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) बन गए हैं। उन्होंने तमिल भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। शपथ लेते समय विजय निर्धारित लाइनों से आगे बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अर्लेकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया गया है। इसके बाद विजय ने तय प्रारूप के अनुसार शपथ पूरी की।
विजय के साथ उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम के 9 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। सभी मंत्री TVK के विधायक हैं। विजय के पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी विधायक को जगह नहीं दी गई है।
इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात कर TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। समर्थन मिलने के बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।
दो साल पहले बनी विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में बड़ा प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की। सहयोगी दलों के समर्थन के साथ विजय के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत जरूरी था।
तमिलनाडु की राजनीति में यह बदलाव ऐतिहासिक माना जा रहा है। राज्य में 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे।
VIDEO | Chennai: Governor Rajendra Vishwanath Arlekar administers the oath of office to C Joseph Vijay, as the Chief Minister of Tamil Nadu.
Source: Third Party
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/hIz9atU86B
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026