असम एग्जिट पोल 2026: भाजपा की प्रचंड वापसी के संकेत, 88-100 सीटों के साथ फिर बनेगी सरकार

एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाला गठबंधन इस चुनाव में काफी पीछे रह सकता है और उसे लगभग 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • Written By:
  • Publish Date - April 29, 2026 / 07:14 PM IST

असम: असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल (Exit Poll) सामने आ गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की जोरदार वापसी (Return) के संकेत मिल रहे हैं। NDTV और Axis My India के सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपा गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जिससे साफ बहुमत के साथ सरकार बनती दिख रही है।

एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाला गठबंधन इस चुनाव में काफी पीछे रह सकता है और उसे लगभग 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है। यह आंकड़े बताते हैं कि राज्य में भाजपा की पकड़ मजबूत बनी हुई है और वह लगातार तीसरी बार सत्ता में लौट सकती है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है और वोट शेयर (Vote Share) में भी बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि, एग्जिट पोल को अंतिम नतीजा नहीं माना जाता और वास्तविक परिणाम चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे।

पूरे देश में पांच राज्यों—असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी—में चुनाव हुए हैं और अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।