पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: TMC की मजबूत वापसी के संकेत, BJP को झटका, ममता बनर्जी फिर बना सकती हैं सरकार

एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार पिछली बार के मुकाबले कमजोर स्थिति में नजर आ रही है और उसे सत्ता से दूर रहना पड़ सकता है।

  • Written By:
  • Publish Date - April 29, 2026 / 07:17 PM IST

Exit Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल (Exit Poll) सामने आ गए हैं, जिनमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मजबूत बढ़त (Lead) और वापसी (Return) के संकेत मिल रहे हैं। Axis My India और अन्य सर्वे के मुताबिक राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC बहुमत (Majority) हासिल कर फिर से सरकार बना सकती है।

एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार पिछली बार के मुकाबले कमजोर स्थिति में नजर आ रही है और उसे सत्ता से दूर रहना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस (Congress) और वाम दलों (Left) की स्थिति भी काफी कमजोर बताई जा रही है, जिससे मुकाबला मुख्य रूप से TMC और BJP के बीच ही सीमित दिखाई दे रहा है।

कुछ अन्य एग्जिट पोल में बीजेपी को 95 से 110 सीटों तक मिलने का अनुमान है, लेकिन यह आंकड़ा बहुमत से कम माना जा रहा है, जिससे TMC की बढ़त बनी रह सकती है।

राज्य की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है और मौजूदा रुझान बताते हैं कि TMC इस आंकड़े को पार कर सकती है। इस चुनाव में एक बार फिर ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली है।

हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम नतीजे नहीं होते और वास्तविक परिणाम मतगणना के बाद ही साफ होंगे। फिलहाल इन आंकड़ों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और सभी की नजरें अब फाइनल रिजल्ट पर टिकी हैं।