भाजपा ने बिहार, बंगाल और तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी तय किए
By : dineshakula, Last Updated : September 25, 2025 | 10:14 pm
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारियां अनुभवी नेताओं को सौंपी हैं।
बिहार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी बनाया गया है। बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच चुनाव होने हैं, जहां फिलहाल भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार है।
पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है, जबकि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम बंगाल में चुनाव मार्च-मई 2026 के बीच संभावित हैं, जहां वर्तमान में ममता बनर्जी की पार्टी TMC सत्ता में है।
तमिलनाडु में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को प्रभारी और मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। तमिलनाडु में DMK सरकार सत्ता में है।
भाजपा ने इन राज्यों में संगठन को मज़बूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए ये नियुक्तियां की हैं।