भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस की घेराबंदी, 43 MLA बने सेक्टर प्रभारी

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त घेराबंदी की। पूरे विधानसभा क्षेत्र को जोन-सेक्टर और बूथवार बांट दिया गया है। इसके जिम्मेदारी स्थानीय स्तर के नेताओं के अलावा सेक्टर प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी 43 विधायकों को दी गई है।

  • Written By:
  • Updated On - November 19, 2022 / 10:55 PM IST

छत्तीसगढ़। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त घेराबंदी की। पूरे विधानसभा क्षेत्र को जोन-सेक्टर और बूथवार बांट दिया गया है। इसके जिम्मेदारी स्थानीय स्तर के नेताओं के अलावा सेक्टर प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी 43 विधायकों को दी गई है। जहां एक-एक विधायक के पास 2 से 8 बूथ आने है। भानुप्रतापपुर में सबसे अधिक100 बूथ हैं। यहां पर 20 सेक्टर बनाये गये हैं। इसके राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण कोरर जोन के कोर सेक्टर की जिम्मेदारी सबसे वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा को दी गई है।

संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय को भी मिली जिम्मेदारी

इसके साथ विधायक कुंवर सिंह निषाद को भी लगाया गया है। वहीं सेलेगांव में धनेंद्र साहू पार्टी प्रचार की कमान संभालने के लिए भेजे गए हैं। उसी जोन के बैजपुरी में विधायक अंबिका सिंहदेव को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और बेमेतरा से कांग्रेस नेता आशीष छाबड़ा को भानुप्रतापपुर सेक्टर मिली है। चुनाव क्षेत्र के दूसरे ब्लॉक चारामा में 103 बूथ और 18 सेक्टर हैं। यहां पर एक-एक सेक्टर में दो विधायक तैनात रहेंगे। उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम का गांव इसी ब्लॉक में आता है। घेराबंदी में अधिकतर आदिवासी और ओबीसी विधायकों को लगाया गया है। उनके साथ बस्तर के स्थानीय नेताओं को भी रखा गया है। तीसरे ब्लॉक दुर्गकोंदल में ६१ बूथ हैं। वहां पर १२ सेक्टर बनाये गये हैं। चंदन कश्यप, इंद्रशाह मंडावी, के.के. ध्रुव, मोहित केरकेट्‌टा जैसे विधायकों को दुर्गकोंदल का गढ़ बचाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

इनके नामांकन पाए गए हैं वैध

भानुप्रतापपुर उपचुनाव से कांग्रेस-भाजपा के अलावा तीन और राजनीतिक दल मैदान में हैं। शेष सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव से किनारा कर लिया है। स्क्रूटनी के बाद कांग्रेस की सावित्री मंडावी, भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्मानंद नेताम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम एवं आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के शिवलाल पुड़ो का नामांकन वैध मिले हैं।