लोकसभा में 30 मार्च को ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर अहम बहस, सरकार की रणनीति पर रहेगा फोकस

यह चर्चा नियम 193 के तहत शॉर्ट ड्यूरेशन डिस्कशन के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें सांसद इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

  • Written By:
  • Publish Date - March 28, 2026 / 10:16 PM IST

नई दिल्ली:  लोकसभा (Lok Sabha) में 30 मार्च को नक्सल मुक्त भारत (Naxal-Free India) को लेकर सरकार के प्रयासों (Government Efforts) पर अहम चर्चा (Discussion) होगी। यह बहस ऐसे समय में हो रही है जब केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद (Naxalism) को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है।

यह चर्चा नियम 193 के तहत शॉर्ट ड्यूरेशन डिस्कशन के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें सांसद इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। बताया जा रहा है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे इस विषय को सदन में उठाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार तय समय सीमा के भीतर देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का कहना है कि पिछले कुछ समय में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों में कमी आई है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, कई प्रभावित इलाकों में नक्सलियों की संख्या घटकर काफी कम रह गई है। हालांकि, सरकार अब भी शेष इलाकों में अभियान तेज करने की योजना बना रही है, ताकि इस समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

इस मुद्दे पर होने वाली चर्चा को संसद के मौजूदा सत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जहां सरकार अपनी उपलब्धियां और आगे की रणनीति पेश करेगी, जबकि विपक्ष इस पर सवाल उठा सकता है।