नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) राघव चड्ढा को सोशल मीडिया (Social Media) पर बड़ा नुकसान (Loss) झेलना पड़ा है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनके फॉलोअर्स में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन 24 अप्रैल को पार्टी छोड़ने की खबर सामने आने के बाद से अब तक 11 लाख से ज्यादा यूजर्स उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं। फिलहाल उनके फॉलोअर्स घटकर लगभग 13.5 मिलियन रह गए हैं और यह संख्या लगातार कम हो रही है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच संजय सिंह ने बागी सांसदों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “गैरकानूनी तरीके से हमारे 7 सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं, जो दलबदल कानून के खिलाफ है।” उनका कहना है कि कानून ऐसी किसी भी टूट को वैध मान्यता नहीं देता और इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। AAP में इस कथित टूट और सोशल मीडिया पर दिख रहे असर ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।