भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नीतिन नवीन के बयान पर बवाल, पढि़ए आखिर क्यों NSUI ने फूंका पुतला

By : hashtagu, Last Updated : November 7, 2022 | 8:54 pm

छत्तीसगढ़। भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के बायान के बाद अब एनएसयूआई ने अब मोर्चा खोल दिया है। इनके बयान के विरोध में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन कर उनका मोतीबाग सुभाष स्टेडियम के पास पुलता फूंका। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शांतुन झा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। हर जिले में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्तियां लगवा रहे हैं तो भाजपाइयों के पेट में दर्द क्यों होता है। एनएसयूआई कभी भी इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर नितिन नबीन अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे तो उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में हितेश देवांगन,अभिषेक साहू सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके पूर्व युवा कांग्रेस ने भी इनके बयान का जमकर विरोध किया था और भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी।

ये कहा था भाजपा के सहप्रभारी नितिन नवीन ने

भाजपा के छत्तीसगढ़ संगठन के सह प्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर में मीडिया से बात की थी। उन्होंने पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा और छत्तीसगढ़ियावाद के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- हम भारतीयतावाद की बात करते हैं। मूर्ति लगाने से क्या फायदा जब प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो मूर्ति लगाने से क्या होगा। कांग्रेस शराबबंदी का वादा करके मुकर गई। कहा था कि प्रदेश का विकास करना चाहिए, लेकिन यहां तो ईडी के छापे से साबित हो गया है कि सरकार वास्तव में क्या करती दिख रही है।