स्मृति ईरानी ने पूछा, भूपेश जी रिमोट किसके हाथ में है, सोनिया जी के या सौम्या जी के ? देखें VIDEO

ये तो सही है कि अनिनेत्री से राजनेत्री बनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी शैली से सभी को प्रभावित कर लेती हैं। इनकी आलोचना करने की शैली भी अंदाज-ए-जुदा है। इनके तंज कसने का अंदाज भी निराला है। बता दें कि स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंहतारी हुंकार रैली में आई थीं।

  • Written By:
  • Updated On - November 12, 2022 / 07:20 PM IST

छत्तीसगढ़। ये तो सही है कि अनिनेत्री से राजनेत्री बनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी शैली से सभी को प्रभावित कर लेती हैं। इनकी आलोचना करने की शैली भी अंदाज-ए-जुदा है। इनके तंज कसने का अंदाज भी निराला है। बता दें कि स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंहतारी हुंकार रैली में आई थीं। इस रैली में रिकार्ड संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। इस समय शनिवार को एक विडियो जमकर पूरे प्रदेश में वायरल हो रहा है। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने अपने ट्वीटर एकाउंट में पोस्ट किया है। जिसे अब हजारों लोगों ने देखा है। इस विडियो में स्मृति ईरानी कह रहीं है।

एक वक्त ऐसा था कि हिंदुस्तान में कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार चला रही थी। तब पूछते थे किसका राज तो जनता कहती थी सोनिया जी का राज है। आज पूछने की जरूरत है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की है। आज हम पूछती हूं, भूपेश जी राज किसका है, भूपेश जी रिमोट किसके हाथ में है, सोनिया जी के या सौम्या जी के ?। अब यह विडियो आम लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। वहीं लोग बड़े ही चाव से इसे बार-बार सुन रहे हैं।

कौन हैं सौम्या जी, आइये जानते हैं इनके बारे में

राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग की एक अफसर महिला अफसर हैं सौम्या चौरसिया। इनकी सीएम आफिस में इनकी पूछ परख ज्यादा हैं। ऐसी चर्चा ब्यूरोक्रेट के बीच है कि सौम्या जी के ही इशारे पर ट्रांसर्फर पोस्टिंग की जाती है। लेकिन बीते सालों तक विपक्ष ने कभी इनका नाम सार्वजनिक रूप से मंच से नहीं लिया। लेकिन इधर विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पूर्व ईडी ने कोयला परिवहन घोटाले के आरपियों सहित इनके यहां भी छापेमारी की थी। इसके बाद इनके सीएम से नजदीकियों को लेकर चर्चा-ए-आम हो गईं। वैसे देखा जाए तो छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में शायद यह पहली बार है कि किसी राज्य प्रशासनिक सेवा में पदस्थ महिला अधिकारी का नाम सीएम का रिमोट कंट्रोल बताया जा रहा है। आज इन अधिकारी के नामों की चर्चा किसी राजनीतिक व्यक्ति से ज्यादा इनकी चर्चा जोर शोर से की जा रही है।