गुजरात के डांग में ‘डायन प्रताड़ना’ के 145 मामले! डॉक्टर ‘दिनेश मिश्र’ छेड़ेंगे जनांदोलन

By : hashtagu, Last Updated : December 2, 2023 | 7:46 pm

  • जादू टोने का अस्तित्व नहीं, कोई नारी डायन नहीं

  • रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ.दिनेश मिश्र (Dr. Dinesh Mishra Chairman of Superstition Removal Committee) ने कहा गुजरात के डांग जिले से पिछले 10 वर्षों में 145 महिलाओं को जादू टोना करने,डायन के शक में प्रताड़ित करने की जानकारी सामने आई है 21वी सदी में प्रकार की घटनाएं अत्यंत शर्मनाक हैं। डॉक्टर दिनेश मिश्र ने कहा जानकारी मिली है कि डायन के संदेह में प्रताडित महिलाओं (Women tortured on suspicion of being witches) की उम्र ,30से , 70वर्ष की है। इनमे से 60 प्रतिशत महिलाएं विधवा हैं। सामाजिक प्रताड़ना के कारण हत्या, आत्महत्या, बहिष्कार का सामना करना पड़ा। उन बेबस महिलाओं को उनके परिजनों परिजनों से भी सहयोग नहीं मिला बल्कि उन्हें उपेक्षा व तिरस्कार सहना पड़ा।

    • इनमें से कुछ महिलाओं ने पुलिस में शिकायत भी की हैं। जादू टोने से बीमार करने, दुर्भाग्य, अपशकुन जैसे गैर तार्किक बातों को आधार बना कर प्रताड़ित ये महिलाएं बिना किसी दोष के कलंक झेलने को मजबूर हैं.अंधविश्वास के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर देश भर से सामने आती हैं।

    डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा यह 145मामले तो सिर्फ सिर्फ सूरत डांग के ही हैं। यदि पूरे गुजरात राज्य की घटनाओं की जानकारी ली जाएगी तो ऐसे मामलों की संख्या हजारों में निकलेगी। इस मामले पर आर टी आई लगा कर पूरे प्रदेष के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है और जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। डॉक्टर दिनेश मिश्र ने कहा गुजरात सरकार को डायन प्रताड़ना के विरोध में एक सक्षम कानून बनाना चाहिए। ताकि मामलों की वास्तविक जानकारी भी हो , दोषियों को सजा मिले तथा प्रताड़ितों को न्याय भी मिल सके.

    यह भी पढ़ें : Political Story : ‘वोट कटवा’ बिगाड़ेंगे ‘कांग्रेस-BJP’ के स्मीकरण! X पर ‘दावों’ की होड़…VIDEO