मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट पर किरणदेव सहित अन्य ने किया आत्मीय स्वागत

  • Written By:
  • Updated On - August 1, 2024 / 02:34 PM IST

रायपुर,01 अगस्त 2024/ जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) के एक दिवसीय बस्तर प्रवास (Bastar migration) में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी आईं।

  • इस दौरान एयरपोर्ट में विधायक किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., सीसीएफ़  आरसी दुग्गा, कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : CM विष्णुदेव का बनाया फर्जी FB आईडी! साइबर ठग गिरफ्तार…पढ़ें, इसके कारनामे