प्रदेश के श्रम मंत्री ने छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

By : hashtagu, Last Updated : February 29, 2024 | 10:13 pm

रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष लखन लाल देवांगन (Labor Minister Co-Chairman Lakhan Lal Dewangan) ने आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण (Assume office as Chairman) किया। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में उन्होंने कर्मकार कल्याण मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप हम सभी को श्रम विभाग की जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ श्रमिकों को दिलाने की दिशा में बेहतर प्रयास करें।

Lkhandevangan

  • जिससे छत्तीसगढ़ की देश में एक विशिष्ट पहचान बने। श्रम मंत्री देवांगन ने यह भी कहा कि, टीम भावना से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सके।

आज पदभार ग्रहण के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त, एस.एल.जांगड़े, उप श्रमायुक्त डी.पी.तिवारी, उप श्रमायुक्त, एस.एस.पैकरा, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तोषण साहू, वरिष्ठ लेखाधिकारी, रामगोपाल जायसवाल, कोरबा नगर निगम के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के अलावा  प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार सहित कर्मकार कल्याण मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह 2 मार्च को राजिम में, जिले के 180 जोड़े बंधेंगे दांपत्य सूत्र में