Jashpurnagar : ताईक्वांडो विधा में जशपुर जिले के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

By : hashtagu, Last Updated : July 1, 2023 | 9:43 pm

जशपुरनगर। (Jashpurnagar)  जिले में ताईक्वांडो खेल (Taekwondo sport) में प्रतिवर्ष खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य सहित पूरे देश में रौशन कर रहे है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ताईक्वाडों स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाड़ियों ने 26 जून 2023 से 29 जून 2023 को आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें जिले के 12 खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा उच्च प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।