Kanker : मुठभेड़ में मारी गई मारी महिला नक्सली

By : hashtagu, Last Updated : June 12, 2023 | 12:37 pm

कांकेर। आज डीआरजी और BSF जवानों की बटालियन (DRG and BSF jawans battalion) सर्चिंग पर निकली थी। जंगल में बीनागुण्डा के पास नक्सली और जवानों की बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक महिला नक्सली  (Female Naxalite) मारी गई। जहां उसके शव के साथ एक 303 बोर की राइफल बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार फोर्स को सूचना मिली थी, आरकेबी डिविजन सचिव मेंढकी एलओएस कमांडर के साथ 20 से 25 नक्सली माओवादी मौजूद है। जिनकी तलाश में जवानों की टुकड़ी सर्चिंग पर निकल गई। संयुक्त जवानों की टीम कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला में चली गोलीबारी में एक महिला नक्सली मारी गई। लेकिन अभी तक महिला नक्सली की पहचान नहीं हो पाई। उसके पास गोली और रायफल बरामद किया गया है। शव की बरामदगी करने के बाद जवानों की टीम आगे के इलाकों में सर्चिंग अभियान में जुट गई है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : यशराज फिल्म्स के साथ अपने बड़े ब्रेक के लिए तैयार अहान पांडे