सावन सोमवार : तुर्री धाम में उमड़े हजारों शिवभक्त! BJP नेता चौलेश्वर चंद्रकार ने कहा-‘बंगलादेश’ में हिंदूओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं…VIDEO

  • Written By:
  • Updated On - August 12, 2024 / 05:17 PM IST

सक्ति जिला। हर तरफ भोले शंकर का जयघोष करते हुए हजारों की संख्या में शिवभक्तों का रेला सरहरगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तुर्री धाम में उमड़ पड़ा। भोर से लेकर शाम तक शिवधा पर सावन के चौथे सोमवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। हर किसी के हाथ में जलाभिषेक का पात्र था और कांवड़ यात्रा करते हुए शिवभक्त पहुंच रहे थे। भक्तिमय गीतों की गूंज से माहौल शिवमय हो गया था।

  • इन सबके बीच भाजपा नेता चौलेश्वर चंद्राकर भी सैकड़ों शिवभक्तों के साथ धाम पर शिवदर्शन और जलाभिषेक किया। इसके पूर्व वे अपने गृह ग्राम सरहरगढ़ से प्रातः काल 8 बजे गाजे बाज़े भारी उत्साह के साथ हजारो के संख्या में महिला पुरुष एवं युवा वर्गों के साथ लगभग सोलह किलोमीटर पैदल चलकर कांवड़ियों के साथ सोन नदी का जल लेकर दोपहर धाम पर पहुंचे।

इस दौरान जुटे हजारों शिवभक्तों को उन्होंने हिंदू सनातनियों को एक जूट होने का आहवान किया। भाजपा नेता चौलेश्वर चंद्राकर ने बंगलादेश वासियो को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारे हिंदुओं को बर्बरता पूर्वक मारकाट कर महिलाओं एवं लड़कियों के साथ बलात्कर किया जा रहा है। बंगलादेश में दहशतगर्द और मानवता के दरिंदें हिंदुओं के मासूम बच्चों को क़त्लेआम कर रहे हैं। इसका तीव्र निंदा करते हुए डाॅक्टर चौलेश्वर चंद्राकर ने ललकाराते हुए कहा कि हिंदू धर्म के लोग शास्त्र जानते तो शास्त्र उठाने जानते हैं।

चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा मार काट करना बंद करे नहीं तो बंगलादेश में जेहादियों को भगाना जानते हैं। अंतरिम सरकार में बैठे नोबल पुरस्कार यूनस जी से शांति वार्ता करना होगा। छात्र आंदोलन का उद्देश्य सत्ता हथियाना नहीं होता बल्कि समस्या को निराकरण करने की बात होती है। हम लोगों ने भी छात्र राजनीति से आए हुए हैं। बंगलादेश के प्रधानमंत्री श्रीमती शेख़ हसीना के वस्त्रों का अंग प्रदर्शन करना घर में घुसकर चोरी डकैती करना यह निंदनीय है। इसका तीव्र विरोध करते हैं और भारत ही नहीं विश्व के हिंदुओं को एक जुट रहना होगा।

चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन चुका है, उन्होंने रूस और यूक्रेन से युद्ध रोकने की बात कर मानवता का संदेश दिया है। बंगलादेश के मामले में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अत्यंत गंभीर हैं, उन्होंने वहां फैली हिंसा में पीडि़त हिंदुओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बंगलादेश से अपील की है, हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद कर रहा है।

  • जबकि विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार भी हिंदुओं की सुरक्षा के सवाल पर एक शब्द भी नहीं बोला है। जिससे पता चला है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दलों की मानसिकता हिंदू विरोधी है। ये जब राम मंदिर का विरोध कर सकते हैं तो कैसे बंगलादेश में हिंदुओं की हत्या पर बाेलेंगे। लेकिन देश के सनातनी हिंदू इस बात को समझ चुके हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में ही सनातन धर्म की रक्षा हो सकती है। कहा कि यह तय है कि अगर बंगलादेश नहीं सुधरा तो भारत इसका कड़ा प्रतिरोध जताएगा।

यह भी पढ़ें : बीजापुर MLA और भूपेश पर ‘महेश गागड़ा’ का बड़ा सियासी हमला! कहा-इनके नक्सली कनेक्शन…VIDEO

यह भी पढ़ें : हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी पर फूटा कंगना का गुस्सा, कांग्रेस नेता को बताया ‘खतरनाक इंसान’

यह भी पढ़ें : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर भारतीय शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें : देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के षड्यंत्र में कांग्रेस शामिल, बेनकाब करेगी भाजपा : रविशंकर प्रसाद