जयपुर (राजस्थान): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए, लेकिन दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट पर 221 रन तक पहुंचकर मैच अपने नाम किया।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए काफी हद तक सही साबित हुआ। टीम की ओर से कप्तान रियान पराग ने शानदार 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने 50 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के लगाए और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर अहम साझेदारी भी की। जुरेल ने 42 रन बनाए जबकि डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर नाबाद 47 रन जड़े, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे।
दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए और राजस्थान की रनगति को रोकने की कोशिश की। इसके अलावा काइल जैमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत मजबूत रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। राहुल ने 75 रन की शानदार पारी खेली लेकिन वह 16वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर डोनेवान फरेरा के हाथों कैच आउट हो गए। निसांका ने भी 62 रन बनाए लेकिन उन्हें रवींद्र जडेजा ने LBW आउट कर दिया।
नीतीश राणा ने 33 रनों का योगदान दिया, लेकिन वह तुषार देशपांडे की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने पारी को संभालते हुए दिल्ली को जीत तक पहुंचाया।
दिल्ली की टीम ने लगातार तीन हार के बाद यह जीत हासिल की, जिससे टीम का आत्मविश्वास फिर से मजबूत हुआ है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम और मुकेश कुमार।
Shots straight from Rana ji’s SMS highlights 😌✌️pic.twitter.com/epKCGUVHp2
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 1, 2026