नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (lungi ngidi ) के साथ बड़ा हादसा (Accident) हो गया। उन्हें सिर (Head) में गंभीर चोट (Injury) लगी, जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस (Ambulance) से अस्पताल ले जाया गया। यह घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान हुई।
फील्डिंग के दौरान एनगिडी कैच लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर गिर पड़े। गिरते समय उनका सिर जमीन से जोर से टकराया, जिसके बाद वह दर्द में नजर आए। मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और प्राथमिक उपचार दिया।
चोट गंभीर होने के कारण उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मैच को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा।
बाद में जानकारी दी गई कि एनगिडी की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।
इस घटना से मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि कुछ समय बाद मैच दोबारा शुरू कर दिया गया, लेकिन यह हादसा पूरे मुकाबले का सबसे चिंताजनक पल रहा।
Ngidi is stable and is due to be discharged shortly from the hospital. https://t.co/fWScEMU4Oy
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 25, 2026