मुंबई, IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड – मुंबई इंडियंस के लिए दो बार 600+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

इससे पहले मुंबई के लिए यह उपलब्धि केवल एक बार सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी। 2010 में उन्होंने 618 रन बनाए थे, लेकिन वो केवल एक बार ही 600 रन से ऊपर पहुंच सके थे।

  • Written By:
  • Publish Date - May 27, 2025 / 12:22 PM IST

मुंबई : मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो इससे पहले टीम के इतिहास में कोई नहीं कर पाया। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से दो बार एक सीजन में 600 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

2023 में उन्होंने पहली बार 605 रन बनाए थे, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल था। और अब 2025 के इस सीज़न में भी वह 600 रन के आंकड़े को पार कर चुके हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 14 मैचों में 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट से कुल 640 रन बनाए हैं।

उनके इस प्रदर्शन में 5 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 73 रन रहा है।

इससे पहले मुंबई के लिए यह उपलब्धि केवल एक बार सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी। 2010 में उन्होंने 618 रन बनाए थे, लेकिन वो केवल एक बार ही 600 रन से ऊपर पहुंच सके थे। वहीं सूर्यकुमार ने यह कारनामा दो बार कर दिखाया और इस मामले में वह सचिन से आगे निकल गए हैं।

आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ग़ज़ब की फॉर्म में हैं और उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है।