रायपुर, छत्तीसगढ़: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के रोमांच के बीच आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) की टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, जहां खिलाड़ियों का पारंपरिक छत्तीसगढ़िया अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। रायपुर के एक रिसॉर्ट में टीम के पहुंचते ही तिलक, आरती और लोकनृत्य (Folk Dance) के जरिए खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खिलाड़ियों का दिल जीत लिया।
आरसीबी ने इस खास स्वागत का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में कई खिलाड़ी लोक कलाकारों की प्रस्तुति को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आए।
रायपुर में रविवार 10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खानपान से भी परिचित कराया गया। खिलाड़ियों को प्रदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी दी गई, जिसकी उन्होंने जमकर तारीफ की।
आईपीएल मुकाबलों को लेकर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आरसीबी और एमआई के इस हाईप्रोफाइल मैच को देखने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी रायपुर पहुंच सकते हैं। वहीं 13 मई को होने वाले आरसीबी और केकेआर मुकाबले के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के भी रायपुर आने की चर्चा है।
प्रदेश में लगातार बड़े क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल को अहम माना जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि छत्तीसगढ़ को खेल और बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में नई पहचान मिले।
🗣️ “𝙒𝙝𝙚𝙣 𝙬𝙚 𝙘𝙤𝙢𝙚 𝙩𝙤 𝙩𝙝𝙚 𝙜𝙧𝙤𝙪𝙣𝙙, 𝙬𝙚 𝙢𝙪𝙨𝙩 𝙜𝙞𝙫𝙚 𝙤𝙪𝙧 1️⃣2️⃣0️⃣%” 🔥
Walking into tonight’s game with only this statement running on our minds. 👊#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/OfLNMQzlKY
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 10, 2026