IND vs SA वनडे: विराट कोहली ने 52वां शतक जड़ा, रोहित शर्मा ने अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा

20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की गेंद पर छक्का लगाते हुए वनडे करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

  • Written By:
  • Publish Date - November 30, 2025 / 04:59 PM IST

रांची, झारखंड – भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 44 ओवर में 5 विकेट पर 284 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने 135 रन की शानदार पारी खेली और आउट हुए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने रायन रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। कोहली ने इस पारी के साथ अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया और किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

ऋतुराज गायकवाड 8 रन बनाकर ओटनिल बार्टमैन की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच हो गए। रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए और मार्को यानसन की गेंद पर LBW आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच हो गए।

20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की गेंद पर छक्का लगाते हुए वनडे करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।