विष्णुदेव साय के बटन दबाते ही खाते में चला गया 652 करोड़ रुपए
By : hashtagu, Last Updated : December 4, 2024 | 3:44 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) के आग्रह पर रायगढ़ की सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं को जारी किया महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की दसवीं किश्त के 652 करोड़ रुपए किए। पहला मौका होगा जब हितग्राही ने ही जारी की योजना की राशि। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली।
- मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया, जिस पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है।
यह भी पढ़ें : मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वायदों को एक साल के भीतर ही किया पूरा : विष्णु देव साय