भूपेश की ‘अनुसूइया उइके’ को नसीहत! इधर, TS बाब ने मोदी के ‘इंडिया’ वाले बयान पर सुनाई खरीखरी…VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : July 25, 2023 | 10:04 pm

रायपुर। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सीएम हाउस में मैराथन बैठक हुई। यह बैठक सुबह से लेकर देरशाम तक चली। जहां कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Deputy Chief Minister TS Singhdev) सहित अन्य कांग्रेसी दिग्गज शामिल रहे। जहां पार्टी की चुनावी रणनीति को बनाने में पूरी मशक्कत हुई। लेकिन चुनावी स्मीकरण बनाने के लिए निगम मंडल अध्यक्षों के बदलाव के सवाल पर भूपेश ने कहा, ये चर्चा अभी मीडिया में ज्यादा है लेकिन एक सवाल पर कहा, आने वाले समय में जल्द ही पार्टी इस पर निर्णय लेगी।

इसके बाद मीडिया के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आए। जहां दोनों ने पीएम मोदी के इंडिया और मणिपुर की राज्यापाल अनुसूइया उइके के बायान की कड़ी आलोचना की। भूपेश बघेल ने चली मैराथन बैठक की जानकारी देते हुए कहा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और हमारे प्रभारी कुमारी सैलजा ने बैठक लीं। आगामी आने वाले चुनाव में हमारी किस प्रकार की रणनीति रहेगी, उस पर चर्चा हुई।

भूपेश बघेल ने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके के बयान और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, देखिए घटना किसी भी प्रदेश में घट सकती है। लेकिन उसके बाद सरकार ने निर्णय क्या लिया यह महत्वपूर्ण है। कहा, मणिपुर की घटना को दबाने के लिए या मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की नाकामी को छुपाने के लिए अाप कभी राजस्थान का तो कभी छत्तीसगढ़ का नाम ले रहे हैं। ओ भी ऐसे प्रदेश का जो इलेक्शन गोइंग स्टेट है।

कहा, और तो दूसरे राज्यों का आपने नाम नहीं लिया। लेकिन इसका मतलब है कि आपके दिमाग में केवल चुनाव का कीड़ा कुलबुला रहा है, इसके चलते आप छत्तीसगढ़ की तुलना मणिपुर से कर रहे हैं। कहा, जबकि अनुसूइया उइके यहां की राज्यपाल थीं, अभी मणिपुर की राज्यपाल हैं, उन्होंने जो बयान दिया, 50 हजार लोग मणिपुर छोड़ चुके हैं। 100 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है। सैकड़ों घर जला दिए गए हैं। और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है और उन्हें निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है। ये तो सामूहिक रूप से घटनाएं घट रही हैं। और जब संवैधानिक पद में बैठे हुए अनुसूइया उइके जी जब ये बात कह रही हैं। उससे यही लग रहा है कि वह पूरे मामले को डायर्वट करने की कोशिश कर रही हैं, जो गलतियां हैं उसे स्वीकार करिए और सुधार के प्रयास करिए।

इधर टीएस सिंहदेव ने केंद्र में विपक्ष के इंडिया फ्रंट पर पीएम मोदी के बयान पर बीजेपी निशाना साधा

इधर टीएस सिंहदेव ने केंद्र में विपक्ष के इंडिया फ्रंट पर पीएम मोदी के बयान पर बीजेपी निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह एक छद्म मानसिकता का परिचायक है ये। देश की आजादी के बाद जिस संविधान को बाबा साहेब आंबेडकर से लेकर अनेकों देशों के विद्वानों ने संविधान सभा के माध्यम से बनाया। उसके शब्द क्या हैं, भारत दैट इज इंडिया तो आप इंडिया को जो हमारे संविधान में वो स्थान रखता है, उसके विरोध में बोल रहे हैं। मोदी पर देश द्रोह का मामला बनता है कि नहीं। हमारे संविधान में जो बात लिखी हैं, उसे आप नाकार रहे हैं। ये कैसे प्रधानमंत्री है, कैसे सत्ता पक्ष हमारे देश में बैठी है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : पोटाकेबिन में हुए दुष्कर्म की जांच के लिए BJP ने गठित की जांच समिति!