कृषि मंत्री ‘रविंद्र चौबे’ का बड़ा बयान! अगले कार्यकाल में ‘3600 रुपए’ क्विंटल धान खरीदेगी सरकार!

By : hashtagu, Last Updated : September 7, 2023 | 4:46 pm

रायपुर। विधानसभा चुनाव से पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे (Former Agriculture Minister Ravindra Choubey) ने दावा किया है कि अगर सरकार बनती है तो किसानों को 3600 रु. प्रति क्विंटल धान (Rs.3600 per quintal paddy) की कीमत मिलेगी। तीस फीसदी MSP बढ़ने के हिसाब से सरकार के अगले कार्यकाल में किसानों को मिलने वाली धान की कीमत 3600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएगी। किसानों को इसका लाभ अगले साल से मिलने लगेगा।

  • चौबे के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान मिलकर फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। किसानों की मदद से कांग्रेस 75 का आंकड़ा पार कर दिखाएगी। राज्य सरकार पहले ही समर्थन मूल्य के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल नौ हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है। इसके चलते ही प्रदेश के किसानों को धान की भरपूर कीमत मिल रही है।

प्रदेश में इस तरह बढ़ी धान की कीमत

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल 2800 रुपये धान का मूल्य देने की घोषणा की है। जो केंद्र सरकार के MSP बढ़ाने या फिर राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि बढ़ाने से संभव होगा। अभी तक राज्य सरकार 2640 रुपये में धान खरीद रही है। इसमें 2040 समर्थन मूल्य और 600 रुपये प्रोत्साहन राशि है।

  • इस साल सरकार ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार को न्याय योजना की राशि 9,000 से बढ़ाकर 12,340 रुपये करनी होगी। केंद्र सरकार ने इस साल धान का 143 रुपये MSP बढ़ाया है।

इससे सत्र 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये हो गया। 2800 रुपये देने के लिए राज्य सरकार को प्रति क्विंटल के हिसाब से 617 रुपये बोनस राशि देनी होगी। साल 2014-15 में धान का MSP 1360 रुपये था, जो लगातार बढ़ रहा है। सेंट्रल पूल में 86 लाख टन चावल लेने के लिए केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है।

यह भी पढ़ें : केदार के निशाने पर ‘कृषि मंत्री’ रविंद्र चौबे! बोले, किसानों में ‘भ्रम’ न फैलाएं!…VIDEO