BJP ने लिया ‘कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़’ का संकल्प! ‘विष्णुदेव-किरण सिंहदेव’ दहाड़े

By : hashtagu, Last Updated : January 7, 2024 | 7:19 pm

  • भाजपा मुख्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न
  • 29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है: विष्णु देव साय
  • कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हमे संकल्प लेकर हमे जन जन तक पहुंचना है: किरण सिंह देव
  • प्रदेश में परिवर्तन आवश्यक हो गया था: रामविचार नेताम
  • विकास मरकाम ने बूथ मजबूत तो जीत मजबूत का दिया मूलमंत्र
  • इस देश में कोई सच्ची आदिवासी हितैषी है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है: महेश गागड़ा
  • रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम जी, पूर्व केबिनेट मंत्री ननकी राम कंवर जी, पूर्व मंत्री एवं अजजा मोर्चा के प्रभारी महेश गागड़ा जी एवं प्रदेश अजजा मोर्चा के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम जी शामिल रहे। इस बैठक में भाजपा के सभी आदिवासी विधायकों को सम्मानित किया गया।

    • सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अजजा वर्ग से से मुख्यमंत्री बनाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
    • उन्होंने आदिवासी वर्ग से जीतकर आने वाले सभी विधायको को बधाई दिया। उन्होंने कहा 29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है। पहली बार सर्वाधिक 54 विधानसभा सीटें जीतने पर बहुत बहुत बधाई दिया भाजपा का वोट प्रतिशत भी इस बार सर्वाधिक है।

    उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास “मूलमंत्र” के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी का है। आगामी लोकसभी चुनाव में हमे 11 में से 11 सीटें जीतने के लि कार्य हमे करना है। सरकार बनते ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है। 14 दिसंबर को पहली केबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, 25 दिसंबर सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को 2 वर्षों का बोनस दिया गया।

    जिन लोगो को बोनस नही मिला उन्हे भी शीघ्र बोनस मिले इसके लिए आदेशित किया गया है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था PSC भर्ती घोटाले में को नया कीर्तिमान स्थापित किया था उसके खिलाफ भी जांच का फैसला हमारी सरकार ने किया है, जल्द ही सीबीआई से जांच की रिपोर्ट आपके सामने होगी।

    महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रदेश की माताओं बहनों को सशक्त करने एवं उनके खाते में 1000 रुपए देने का फैसला भी हमारी कर चुकी है। इस प्रकार प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी एवं गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के लिए आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने से गौरव भी बड़ा है, दायित्व भी बड़ा है चुनौती भी बढ़ा है। प्रदेश में 4 आदिवासी बहुल लोकसभा सीट है। 7 अन्य सीटें भी है जिन्हे जीतने के लिए हमे कड़ी मेहनत करना है। साय ने कहा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दायित्व भी बढ़ा है कांग्रेस आदिवासियों को तोड़ने और बरगलाने के लिए तरह-तरह का काम करते रही है जिसके विरुद्ध हमे जनता को जागरूक और सचेत करते रहने की जरूरत है।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में मिली भाजपा को मिली बंपर जीत के लिए अजजा मोर्चा के सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने आदिवासी समाज से विजयी होकर आए सभी विधायकों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास विकास मरकाम को पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए बधाई दी।

    किरण सिंह देव ने कहा हमने जनता से जो वादा किया उसे पूर्ण करने का समय आ गया है। जिस उम्मीद से हमे आशीर्वाद प्रदान किया है उस पर खरा उतरने का वक्त आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

    उन्होंने कहा कांग्रेस का राज अत्याचार, अनाचार, दुराचार का पर्याय बन गया था जिसका सबक जनता ने सिखाया है। भाजपा को जनता के दिलो में उतरने के लिए काम करना है।उन्होंने सोशल मीडिया में अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने कहा। उन्होंने अजजा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। सामाजिक संगठनों को भाजपा से जोड़े। उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हमे संकल्प लेकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए काम करना है।

    केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम ने कहा छत्तीसगढ़ इतिहास में पहली बार, एक गरीब परिवार के किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पूर्व अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह जी को धन्यवाद। उन्होंने मोर्चा अध्यक्ष समेत मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दिया। प्रदेश भर से चुनकर आए आदिवासी विधायकों को भी बधाई दिया

    • उन्हीने कहा मोदी जी की बड़ी गरंटिया हमने सरकार बनने के एक महीने भीतर ही पूरी कर ली है।

    नेताम ने कहा प्रदेश में परिवर्तन आवश्यक हो गया था। कांग्रेस सरकार सर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूब चुकी थी। प्रदेश भर में अराजकता फैल चुकी थी। प्रदेश भर में मुस्लिम समाज द्वारा हिंदू बेटियों को बहला फुसलाकर उनकी संपत्ति और जमीनों पर कब्जा किया गया है उनपर कठोरता से कार्रवाई करने का निवेदन माननीय मुख्यमंत्री से किया।

    नेताम ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के आदिवासियों को पांच साल केवल बरगलाने एवं तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने आदिवासियों हिंदुत्व से दूर करने का प्रयास किया मेरे नाम में भी राम है हमारे पिता के नाम में राम है जो राम का विरोध करते है उनके नाम में राम है और ये कहते है कि आदिवासी हिंदू नही। यही सोच इन्हे ले डूबा। उन्होंने कहा आदरणीय मुख्यमंत्री हम सभी के स्वाभिमान है। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम 500 वर्षों बाद अयोध्या में स्थापित होने जा रहे है। हम उसे किस रूप मनाए कि यह दिन ऐतिहासिक बने इसका भी ध्यान रखना है।

    • अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज भाजपा ने प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 में से 11 सीटें जीतने का संकल्प दिलाया। मरकाम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर एवं शक्ति केंद्र पर जाकर मोदी जी की गारंटी, उनका विजन और लोककल्याण कार्यों को पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “बूथ मजबूत तो जीत मजबूत” का मूलमंत्र दिया।

    अजजा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में कोई सच्ची आदिवासी हितैषी है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को हिंदुत्व के खिलाफ बरगलाने का काम करती रही है मैं कहता हूं हमारे नाम में ही हिंदू देवी देवताओं के नाम है और कांग्रेस कहते हैं कि आदिवासी हिंदू नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने आरक्षण पर प्रहार किया है स्थानीय भर्ती को खत्म करने का काम किया है। जबकि भाजपा ने सदैव आदिवासियों को महत्व दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा हमें अधिक से अधिक लोगों को, आदिवासी संगठनों को, भाजपा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने 22 जनवरी को प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दीपोत्सव के रूप में मनाने का भी आह्वान किया।

    आज इस बैठक में विधायकगण नीलकंठ टेकाम, प्रबोध मिंज, आशाराम नेताम, प्रणव मरपच्ची और भूलन सिंह मरावी सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री नंदलाल मुड़ामि एवम आभार प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने किया

    यह भी पढ़ें : आखिर क्याें PMO तक तबादलों की शिकायत! PM मोदी ने दी नसीहत