CG Political Story : कांग्रेस-BJP के ‘युवा योद्धा’ उतरे चुनावी जंग में! भरेंगे ‘एक-दूसरे’ के खिलाफ हुंकार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Pradesh Youth Congress) ने अपने युवाओं की सेना में नए योद्धाओं को मौका दिया है। इनके दम पर कांग्रेस .........

  • Written By:
  • Updated On - August 18, 2023 / 09:29 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Pradesh Youth Congress) ने अपने युवाओं की सेना में नए योद्धाओं को मौका दिया है। इनके दम पर कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में हुंकार भरेगी। इसके जोश और सक्रियता से कांग्रेस दोबारा सत्ता पर काबिज हाेने की तैयारी में जुटी है। लिहाजा, कांग्रेस के यूथ विंग की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों के प्रभार की सूची जारी कर सभी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने कुल 132 प्रदेश पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया। जिसमें महासचिवों को ज़िले व सचिवों को विधानसभावर जिम्मेदारी दी है। जारी की गई लिस्ट में आशीष मोनू अवस्थी को सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। विधि नामदेव को बस्तर लोकसभा, चंद्रशेखर गढ़पाले को रायपुर लोकसभा, आदिल खेरानी को रायपुर शहर और गुलजेब अहमद को बिलासपुर का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा अनिमेश सिंह को संगठन प्रभारी और कोमल अग्रवाल प्रशासन प्रभारी बनाए गए है।

(स्टोरी के अंत में नीचे प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्ति 132 पदाधिकारियों की सूची देखें)

इधर, भाजयुमो की बैठक में मिला टॉस्क: समझे बीजेपी और कांग्रेस का फोकस

रायपुर बीजेपी (Raipur BJP) दफ्तर में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। भाजयुमो अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने 209 पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की थी। इसके बाद यह पहली बैठक थी जिसमें चुनावी रणनीति तय की गई। भारतीय जनता पार्टी इस बार नए वोटर पर भी फोकस कर रही है। विधानसभा चुनाव के ठीक कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इसलिए तमाम कोशिशें जारी हैं। युवाओं से जुड़े मुद्दों पर युवा मोर्चा को लगातार आंदोलन और कार्यक्रम करने की नसीहत दी गई है। बैठक में संभाग प्रभारी रोहित माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम साहू, रितेश मोहरे, रायपुर जिला प्रभारी मनीष पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल, गंधर्व पांडेय मौजूद थे।

यूथ वोटर्स पर नजर

छत्तीसगढ़ में चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजर यूथ वोट बैंक पर हैं। प्रदेश में लगभग 46 लाख ऐसे यूथ वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। युवा मतदाता प्रदेश में किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित बदल सकते हैं। इसलिए दोनों ही पार्टियां यूथ पर फोकस कर रही हैं। युवाओं का दिल जीतने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस ने ये जिम्मेदारी अपनी यूथ विंग को दी है और इसी के मद्देनजर प्रभार में बदलाव किए गए हैं।

रायपुर शहर की 4 सीटों पर फोकस

रायपुर दक्षिण को छोड़, उत्तर, पश्चिम, ग्रामीण पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राजधानी जीतने का खास टास्क दे रखा है। यही वजह है कि इन 4 सीटों पर युवा मोर्चा को काम पर लगाया जा रहा है।

1009 बूथ में छुपा सत्ता का गणित

रायपुर शहर 1009 बूथ पर भाजपा ने कार्यकर्ताओं को वोटर्स से सम्पर्क साधने काे कहा है। हर मुहल्ले के बूथ में वोटर्स को साधने की रणनीति बनी है। युवा वोटर्स को रोजगार, एग्जाम, एजुकेशन, बैंक लोन जैसे मसलों पर आंदोलनों के जरिए युवा मोर्चा साधने का प्रयास करेगी।

युवा वोटर्स के लिए पूरे प्रदेश में बन रहा प्रोग्राम

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजर यूथ वोट बैंक पर है। लगभग 46 लाख ऐसे यूथ वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। युवा मतदाता प्रदेश में किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित बदल सकते हैं। इसलिए दोनों पार्टियां यूथ पर फोकस कर रही हैं।

(प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्ति 132 पदाधिकारियों की सूची देखें)

यह भी पढ़ें : दीपक बैज का दावा: बनाएंगे प्रचंड ‘बहुमत’ से सरकार! उधर, BJP की सूची पर खोले राज…