सूरजपुर हत्याकांड से धधक उठी ‘CG’ की सियासत ! विपक्ष पर चला ‘विष्णुदेव’ का सुदर्शन…साथ में संजय का शब्दभेदी बाण

By : hashtagu, Last Updated : October 16, 2024 | 1:28 pm

सूरजपुर हत्याकांड और बवाल पर बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग

रायपुर। सूरजपुर हत्याकांड (Surajpur massacre) के बाद हुए बवाल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस में वार-पलटवार का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस जहां कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। वहीं भाजपा के साथ-सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) और उनके दोनों डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा ने भी सूरजपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के एनएसयूआई से जुड़े होने को लेकर सवाल खड़े करते हुए तीखा पलटवार किया है।

सीएम साय ने कहा, मुख्य अपराधी की गाड़ी में एनएसयूआई का नेम प्लेट, इससे क्या अंदाजा लगाएं

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बस्तर प्रवास के दौरान सूरजपुर की घटना को लेकर कहा कि लोगों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए, इसके लिए शासन-प्रशासन है, और कानून है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मुख्य अपराधी के गाड़ी में एनएसयूआई पदाधिकारी का नेम प्लेट लगा है, इससे क्या अंदाजा लगाया जाए। उन्होंने सांकेतिक रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सब घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ है, लेकिन कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।

  • इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांगद्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संजय श्रीवास्तव ने भी कांग्रेस को लिया निशाने पर

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं द्वारा इस भयावह अपराध के लिए प्रलाप किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है।

अब तो हत्या अपराध की घटनाएं बर्दाश्त के बाहर हो गयी है-बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सूरजपुर की घटना भाजपा सरकार की लापरवाही का परिणाम है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नहीं। इसीलिये अपराधिक घटनायें बढ़ गयी है। सरकार अपराधियो पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है।

  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, प्रदेश की क़ानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई हैं। अब तो हत्या अपराध की घटनाये बर्दास्त के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है, मुख्यमंत्री से सरकार नहीं सम्भल रही गृह मंत्री से गृह विभाग। राज्य मे जनता इतनी मजबूर हो गई की अपराधियों का हिसाब खुद करने पर आमादा है, लोहारीडीह और अंबिकापुर मे यही हुआ,राज्य मे अपराधी इतने ज्यादा बेलगाम हो चुके है की उनसे अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं,सूरजपुर आज का जिता जागता उदाहरण है। सूरजपुर मे एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और उसकी पुत्री की कर निमर्म हत्या दी गई, अपराधी कबाड़ी का काम करता है पुलिस ने उसके यहाँ रेड मारा और अपराधी ने सीधे पुलिस वाले के घर पहुंच कर उसकी पत्नी पुत्री को जान से मार डाला। अब तो कुल मिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त कर देना चाहिए।

सूरजपुर में पुलिस के प्रधान आरक्षक के पत्नी और पुत्री की नृशंस हत्या करके घर से 5 किमी दूर सड़क किनारे फेक दिया जाता है। प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है। भाजपा के 10 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं।

यह भी पढ़ें : रायपुर दक्षिणी चुनावी महाभारत में ‘भीष्म पितामह’ भूमिका में ये महारथी ! BJP-कांग्रेस में विकल्प की तलाश में…

यह भी पढ़ें : दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें : स्तन कैंसर से बचने के लिए सेल्‍फ एग्जामिनेशन और स्क्रीनिंग जरूरी : विशेषज्ञ