दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात

By : hashtagu, Last Updated : October 16, 2024 | 1:27 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार। महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की। 01अक्टूबर से मिलेगा राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ।

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके मंहगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है।

कहा कि हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं। हमारे कर्मचारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं!

 

यह भी पढ़ें : स्तन कैंसर से बचने के लिए सेल्‍फ एग्जामिनेशन और स्क्रीनिंग जरूरी : विशेषज्ञ