Chhattisgarh : एंटी नक्सल अभियान पर धनेंद्र साहू का समर्थन! डिप्टी CM विजय शर्मा…VIDEO
By : hashtagu, Last Updated : May 3, 2025 | 1:38 pm
रायपुर। (Naxal-affected Bastar division of Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। इस अभियान की कई कांग्रेसी अनेक माौकों पर आलोचना कर चुके हैं। लेकिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू (Former Minister Dhanendra Sahu) ने पिछले दिनो इस अभियान पर कहा था कि, हर प्रदेश वासी चाहता है कि, बस्तर नक्सल मुक्त हो। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के इसी बयान को लेकर डिप्टी CM और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने धनेंद्र साहू को फोन किया।
- शर्मा ने साहू से बात कर नक्सलवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए सराहना की। श्री शर्मा ने नक्सलवाद के खिलाफ उठाए जा रहे राज्य सरकार के कदमों से धनेंद्र साहू को अवगत कराया। गृहमंत्री ने नक्सल पीड़ित परिवारों को पीएम आवास देने के संबंध में भी जानकारी दी। वहीं धनेंद्र साहू ने डिप्टी CM विजय शर्मा को भरोसा दिलाया कि, नक्सलवाद के खिलाफ हम सभी सरकार के साथ खड़े हैं।
सरकार के अच्छे कामों का समर्थन आदर्श राजनीति
उधर, विजय शर्मा के धनेंद्र साहू को फोन करने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- विपक्ष का सरकार के अच्छे कामो का समर्थन करना आदर्श राजनीति है। श्री साव ने कहा कि, पूरे देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद के ख़िलाफ़ पीएम मोदी के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। वहीं कांग्रेस के कई नेताओं द़्वारा नक्सल मोर्चे पर सरकार को फेल बताने के मामले में श्री साव ने कहा- पांच साल जिस पार्टी ने नक्सलवाद को पाला- पोसा, उनके मन में नक्सलियों के प्रति कितना प्रेम है, यह स्पष्ट है।
अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है कांग्रेस पार्टी : साव
वहीं कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने स्वार्थ और सत्ता के लिए, वोट बैंक के लिए संविधान का उल्लंघन किया। आज सत्ता से बाहर हैं, अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है पार्टी, तब उन्हें संविधान की याद आ रही है। भारत में संविधान आज सर्वोपरि है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस का संविधान बचाओ यात्रा केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम है।
नक्सल मोर्चे पर एकजुटता…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री धनेंद्र साहू जी का मिला साथ! pic.twitter.com/XgCB6C2xkz
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) May 2, 2025
यह भी पढ़ें : परशुराम जंयती : CM साय बोले – ब्राम्हणों ने हमेशा समाज को ज्ञान और संस्कार दिया



