नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। कई हॉट सीटों के शुरुआती रुझान भी लोगों को चौंका रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Chief Minister Atishi) कालकाजी विधानसभा सीट (Kalkaji assembly seat) से 1,000 से भी अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
नई दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा था। यहां से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा हैं और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा गया।
दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी हॉट सीट कालकाजी की है। आम आदमी पार्टी ने कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया, वहीं भाजपा ने दिग्गज नेता रमेश बिधूड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अलका लांबा को मैदान में उतारा है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक दिल्ली की सीएम आतिशी तीन राउंड में 1039 वोटों से पीछे चल रही हैं। उनको 11,455 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने 12,494 मत प्राप्त किए। जबकि कांग्रेस की अलका लांबा ने 1134 वोट हासिल किए। बता दें कि चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से ऊपर जाते हुए दिख रही है। भाजपा 42 और 28 सीटों पर आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें :दिल्ली चुनाव 2025 : चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा 45 सीट से बहुमत के पार, ‘आप’ को बड़ा नुकसान, लाइव आकड़ा देखिए
यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन की सुरक्षा मंजूरी को किया रद्द, नहीं मिलेगी खुफिया ब्रीफिंग
यह भी पढ़ें :भारत का निर्यात चालू वित्त वर्ष में छू सकता है 800 अरब डॉलर का आंकड़ा