डिप्टी CM विजय शर्मा ने लिखे! पग छालों की ‘परवाह’ किसे, हम संघर्षों के आदी हैं

By : madhukar dubey, Last Updated : May 19, 2024 | 8:48 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के बीतने के बाद अब भाजपा के दिग्गज झारखंड और ओडिशा के सियासी रण में अपने अनुभवों से चुनावी अभियानों को धार देने में जुटे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) अपने अनुभवों और जोशीले अंदाज में ओडिशा की जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही आम सभाएं कर रहे हैं। विजय शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister Late Atal Bihari Vajpayee) की कविताओं की प्रेरणादायी पंक्तियों को अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में जीने का मूल मंत्र मानते हैं। यही कारण भी वह हर ओ किसी ऐसे में मौके पर जब संघर्ष की घड़ी हो तो वह अटल जी के आदर्शों पर चलने की नायाब कोशिश करते हैं, जिसमें वह शतप्रतिशत खरे भी उतरते हैं। यही वजह भी थी कि जब भूपेश की पूर्ववर्ती सरकार थी तब उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों को बखूबी निर्वाह करते हुए अपनी राजनीतिक जमीन को तैयार करने में कामयाब भी रहे।

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ ही भूपेश की कांग्रेस सरकार को अपने पार्टी को साथ लेकर चलते हुए सत्ता से उखाड़ फेंके। उन्हें संगठन पर विश्वास और मोदी के बताए पथ पर हर नामुमकिन को मुमकिन करना आता है। इसी ऊर्जा के साथ वे ओडिशा में चुनाव प्रचार प्रचार के समर में लगे हैं। अपने चुनावी अभियान के बीच विजय शर्मा ने एक्स एकाउंट पर लिखा, पग छालों की परवाह किसे, हम संघर्षों के आदी हैं। हम सेवा पथ के पथिक हैं, और अटल राष्ट्रवादी हैं।

https://x.com/vijaysharmacg/status/1792096944397177090

यह भी पढ़ें : सिखों के पवित्र धर्मस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे