डॉक्टर साहब के ‘गेड़ी दौड़’ पर ‘काका’ ने दे मारा Master Stroke! लिखे Very Good-धीरे-धीरे सीख रहे…VIDEO

कहते हैं कि चुनावी साल हो तो ऐसे में सियासी वार-पलटवार होना लाजमी है। लेकिन इस सोशल मीडिया के दौर में अपनी बातों को कहने तरीके भी अनगिनत है..

  • Written By:
  • Updated On - July 19, 2023 / 07:52 PM IST

रायपुर। कहते हैं कि चुनावी साल हो तो ऐसे में सियासी वार-पलटवार होना लाजमी है। लेकिन इस सोशल मीडिया के दौर में अपनी बातों को कहने तरीके भी अनगिनत है। बस उसे रोचक अंदाज में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पेश करने की जरूरत होती है। इधर छत्तीसगढ़ की सियासत में भी यही देखने को मिल रहा है। कुछ इसी अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Raman Singh) और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) में भी ट्विटर वार देखने को मिल रहा है।

आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने अपने ट्विटर पर एक गेड़ी दौड़ के कंपटीशन का विडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, विरोधी मन मुंह चुचुवात हे, भारतीय जनता पार्टी ये दारी छत्तीसगढ़ मा विकास लात हे। इस विडियो में उन्होंने कांग्रेस-आप के सिंबल को पीछे छोड़ते हुए भाजपा को आगे दिखाया।

इसके वायरल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भी मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए अपने ट्विटर पर लिखा, very good-very good.. बहुत सही। धीरे-धीरे डॉक्टर साहेब सीख रहे हैं। संतोष है कि कम से कम भाजपा के लोग छत्तीसगढ़िया संस्कृति को अपनाने लगे हैं। अभी आपके लोग भौंरा चलाते और गिल्ली खेलते भी दिखेंगे। सीएम बघेल ने कहा कि उम्मीद है कि कभी खुद की भी वीडियो/फोटो डालेंगे। क्या कहते हैं @drramansingh जी, हो जाए गेड़ी दौड़ एक बार साथ में? वैसे भी प्रदेश में छत्तीगढ़िया ओलंपिक का माहौल है। जवाब का इंतजार रहेगा। जय छत्तीसगढ़ महतारी।

यह भी पढ़ें : विरोधी मन मुंह चुचुवात हे! ‘BJP-कांग्रेस-आप’ की गेड़ी दौड़…VIDEO