न्याय यात्रा में लगे मोदी के नारे! तो ‘राहुल गांधी’ ने ‘भाजपाइयों’ को दी फ्लाइंग kiss!..VIDEO

भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब कोरबा में पहुंची। काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ ही रहा था, तभी बीजेपी के कार्यकर्ता अचानक मोदी-मोदी...........

  • Written By:
  • Updated On - February 12, 2024 / 09:12 PM IST

छत्तीसगढ़। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) जब कोरबा में पहुंची। काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ ही रहा था, तभी बीजेपी के कार्यकर्ता अचानक मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। जिसे देखकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) खुद गाड़ी से नीचे उतर पड़े। वे उतरे ही अपने लोकप्रिय अंदाज में वे भाजपाइयों को फ्लाइंग किस करते हुए उनके नजदीक पहुंच गए। इस वाक्या को देखकर सुरक्षा बल भी चौकन्ने हो गए। वे तत्काल उन्हें घेर लिया और उनके वाहन पर बैठने का आग्रह किया। फिर क्या था, देखते ही देखते यह विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा।

इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी भी न्याय यात्रा में राहुल गांधी के काफिले के साथ चल रहे थे। मोदी के नारे लगाने के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी थे। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों के किनारे और मकानों की छतों पर खड़े थे। राहुल गांधी ने सरलता और सहजता से सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : छायी ‘राज्सभा चुनावी’ मौसम की सियासी घटाएं! कांग्रेस पर ‘बरस’ उठी BJP