मोहन यादव मध्यप्रदेश के CM! जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल डिप्टी सीएम

तमाम कायसों के बाद आखिकार मोहन यादव को मुख्यमंत्री (Mohan Yadav as Chief Minister) बनाया गया है। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम

  • Written By:
  • Updated On - December 11, 2023 / 05:55 PM IST

मध्यप्रदेश। तमाम कायसों के बाद आखिकार मोहन यादव को मुख्यमंत्री (Mohan Yadav as Chief Minister) बनाया गया है। वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं नरेंद्र तोमर को स्पीकर बनाया गया है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बंद कमरे में बैठक चल रही थी, जबकि दफ्तर के बाहर नारेबाजी चल रही थी। अधिकांश नारे लगाने वाले कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक प्रह्लाद पटेल के समर्थक थे।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया है। आधिकारिक तौर पर अभी घोषणा होना बाकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव किया और उनका मौजूद विधायकों ने समर्थन करते हुए विधायक दल का नेता चुन लिया। मोहन यादव संघ के करीबी हैं और उनका मालवा से नाता है। अब राज्य की कमान शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव के हाथों में होगी।

इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में बयानबाजी करने वालों पर होगी कार्रवाई