PM मोदी का वार! कहा-स्टील प्लांट ‘हड़पना’ चाहती है कांग्रेस, इसके ‘मालिक’ बस्तर के लोग

परिवर्तन संकल्प महारैली (Parivartan Sankalp Maharally) में पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस सरकार को चौरफा घेरा और जमकर सियासी हमला बोला।

  • Written By:
  • Updated On - October 3, 2023 / 02:24 PM IST

जगदलपुर। परिवर्तन संकल्प महारैली (Parivartan Sankalp Maharally) में पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस सरकार को चौरफा घेरा और जमकर सियासी हमला बोला। कहा, मेरा प्रयास यही है आपके प्यार का कर्ज विकास करके चुकाऊ। कांग्रेस नेताओं के कारनामों से जनता त्रस्त है, चारों तरफ भ्रष्टाचार है। छत्तीसगढ़ में चारों ओर अपराध ही अपराध हो रहा है। कांग्रेस अगर छत्तीसगढ़ को कुछ दिया है तो वो है, झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। छत्तीसगढ़ के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है, अऊ नई सहिबो,बदल के रहिबो, आदिवासी भाई बहन तब के है जब यहां श्री राम आए थे। कहा,

  • भाजपा सरकार ने अटल जी ने आपके विकास के लिए ही अलग जनजातीय विभाग बनाया, छत्तीसगढ़ प्रदेश बनाया। कांग्रेस ने बस्तर को हमेशा नजर अंदाज किया। भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज ,इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया,दंतेवाड़ा एजुकेशन हब बनाया। मुझे गर्व है देश की पहली आदिवासी नेता को राष्ट्रपति बनाने का गौरव भाजपा को मिला है।

आदिवासी विकास के लिए भाजपा कांग्रेस से 5 गुना ज्यादा पैसा दे रही है। 300 से अधिक एकलव्य विद्यालय जनजातीय बच्चों के लिए खोले। कहा, शिक्षा और रोजगार के बड़े बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरू होने वाले है। 27 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट बस्तर और छत्तीसगढ़ को मिले है। आज इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ छत्तीसगढ़ सरकार का कोई मंत्री,उपमुख्यमंत्री ,मुख्यमंत्री तक नही आए। जनता के विकास के काम के कांग्रेसी नहीं आते।

कांग्रेस को सरकार जाने की ज्यादा चिंता वो सरकार बचाने में लगे है। मोदी के सामने कोई आकंठ भ्रष्टाचारी आने से डरता है इसीलिए वो आते नहीं है। आज जो कारखाना शुरू हुआ उसकी मांग दशकों से है रमन सिंह की पिछली सरकार लगातार इसकी मांग करती रही थी लेकिन तब की केंद्र की कांग्रेस सरकार ने इसे नही माना। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के कारण ये काम होने नही दिया।

कांग्रेस कमीशन के कारण काम होने नहीं देती। कांग्रेस बस्तर से कच्चा मॉल विदेश भेजती रही ,उसमे कमीशन खाती रही लेकिन बस्तर के युवाओं को कुछ नहीं मिला। इसीलिए हमने स्टील कारखाने का काम तेजी से पूरा करवाया, 24 हजार करोड़ इस पर लगाया। बस्तर के लगभग 50 से 55 हजार लोगों को रोजगार मिलना तय है। इसमें अभी और निवेश होगा ये कारखाना और बड़ा किया जायेगा। आगे 1.50 लाख लोगों ने नौकरी की संभावना बनेगी। अब बस्तर के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा बल्कि हिंदुस्तान के लोग बस्तर आयेंगे।

  • झूठी बातें फैलाने वाली कांग्रेस को आज आपने यहां आया आकर तमाचा मारा है। कांग्रेस के लोग बस्तर के स्टील प्लांट को हड़पना चाहती है। बस्तर के लोग इस स्टील प्लांट के मालिक है मैं किसी कांग्रेसी को इसका मालिक बनने नहीं दूंगा। कांग्रेस के लोगो इस पर कब्जा करने का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्हे कमीशन खाने का मौका नहीं दूंगा। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है उसकी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लूटना है। अब तक छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने फायदा लेने नही दिया।

युवा पीढ़ी जान ले आपके दादा दादी नानी नाना को नमक देकर कांग्रेस ने ठगा है चिरौंजी के बदले नमक देती थी। कांग्रेस के समय केवल 10 से 12 वन उपज की एमएसपी तय थी आज भाजपा की सरकार 90 वन उपज को एमएसपी के दायरे में ला चुकी है।

आदिवासियों का शोषण अब छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगा। जैसे ही भाजपा सरकार आयेगी तेंदुपता संग्राहको के सारी योजनाएं लागू होगी। छत्तीसगढ़ के धान किसानों का दाना दाना, केंद्र की मोदी सरकार खरीदती है भाजपा की केंद्र की सरकार अब तक 1 लाख करोड़ का भुगतान कर चुकी है। आज देश में कांग्रेस की सरकार कम ही राज्य में है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को कांग्रेस ने लूट का केंद्र बना दिया है।

15 साल तक bjp ने मौका नही दिया। आज गौ माता के नाम पर भी भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ में हो रहा है। गोबर तक में भ्रष्टाचार कर दिया। ट्रांसफर पोस्टिंग में भी इस कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार किया इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है अउ नही सहिबो बदल के रहिबो। गुनहगार कितना भी ताकतवर क्यों ना हो मोदी उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजेगा।

कांग्रेस के लोग बताए अगर अब आबादी के हिसाब से हक मिलेगा तो क्या अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने जायेंगे। क्या सबसे बड़ी आबादी,हिंदू आगे बढ़कर अपना अपना अधिकार ले ले? मेरे लिए सबसे बड़ी आबादी गरीब है उसका भला करना मेरा प्राथमिकता है। कांग्रेस केवल लोगो को बाटने में लगी है।कांग्रेस को अब पीछे से वो लोग चलाते है जो देश विरोधी ताकतों से मिले है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी की दहाड़! बोले, ‘छत्तीसगढ़’ का विकास ‘कांग्रेस नेताओं’ की तिजोरी में!…LIVE