बरहाल, एग्जिट पोल के बाद दोनों पार्टियों ने बताया कहां जीत सकते हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद दोनों ही पार्टियों के अलग-अलग दावे हैं। कांग्रेस का दावा है कि 75 सीट पर जीत रहे हैं, वहीं भाजपा भी 55 सीट पर जीतने का दावा कर रही है। जब दाेनों पाार्टियों के 5-5 बड़े पदाधिकारियों से विधानसभावार सीटों पर बात की गई तो कांग्रेस ने 53 और भाजपा ने 44 सीट पर जीत बताई है।
आंकलन का फार्मूला – कांग्रेस ने जिन सीटों को हारा बताया, सिर्फ उन सीटों को ही भाजपा की जीत में रखा गया। इसी तरह भाजपा ने जहां खुद को हारा बताया, वो कांग्रेस की पक्की जीती हुई सीट मानी गई है। जिन सीटों पर दोनों पार्टियों ने जीत का दावा या कड़ा मुकाबला माना है, उन्हें टक्कर की श्रेणी में रखा गया है।
दुर्ग संभाग में अभी कांग्रेस के पास 18 और भाजपा के पास सिर्फ 2 सीटें हैं। 2023 चुनाव के आंकलन में कांग्रेस 7 सीट और भाजपा 5 सीट पर जीत रही है। जबकि 8 सीटों पर कड़ा मुकाबला है। इस संभाग में डोंगरगढ़ एक ऐसी सीट है, जिसे दोनों पार्टियां हारी हुई मान रही है।
भाजपा: भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, राजनांदगांव, पंडरिया
कांग्रेस: संजारी बालौद, गुंडरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, बेमेतरा, कवर्धा
कांटे की टक्कर: डोंडी लोहारा, साजा, नवागढ़, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खुज्जी, खैरागढ़, मोहला मानपुर
संभाग में अभी कांग्रेस 13, भाजपा 7, बसपा 2 और जोगी कांग्रेस 2 सीट पर काबिज है। आंकलन में यहां पर कांग्रेस 8, भाजपा 5 सीट पर जीत रही है। 11 सीट पर कड़ा मुकाबला है। इसमें से जैजेपुर, पामगढ़, पाली तानाखार में बसपा और कोटा में जोगी कांग्रेस की वजह से त्रिकोणीय समीकरण है।
रायपुर संभाग में अभी कांग्रेस के पास 14, भाजपा के पास 5 और जोगी कांग्रेस के पास एक सीट है। 2023 के आंकलन में कांग्रेस 8 और भाजपा 6 सीट पर पक्की जीत देखने को मिल रही है। 6 सीटों पर कांंटे की टक्कर हैं। इसमें से रायपुर उत्तर में निर्दलीय अजीत कुकरेजा, सरायपाली में जोगी कांग्रेस और बिलाईगढ़ में बसपा की वजह से त्रिकोणीय समीकरण है।
बस्तर संभाग में भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है। यहां 12 सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा है। 2023 के आंकलन में भाजपा 3 और कांग्रेस 2 सीट पर जीत रही है। जबकि 7 सीटों पर कड़ा मुकाबला है। इसमें से अंतागढ़ में निर्दलीय अनूप नाग और कोंटा में मनीष कुंजाम की वजह से सीट फंस गई है।
सरगुजा संभाग में भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है। आंकलन में यहां पर भाजपा की 5 सीट पर जीत पक्की है, वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर जीत रही है। इसके अलावा 5 सीट पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।
यह भी पढ़ें : काका-भतीजे में ‘जुबानी’ जंग! विजय बघेल बोले, CM का ‘बड़ा’ बाप हूं