कल प्रोटेम स्पीकर ‘रामविचार नेताम’ लेंगे शपथ! जारी हो सकती है सत्र की अधिसूचना

प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम कल पद की शपथ लेंगे। सुबह 10.30 बजे वो राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ (Oath) लेंगे।

  • Written By:
  • Updated On - December 16, 2023 / 11:32 PM IST

रायपुर। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम (Protem Speaker Ramvichar Netam) कल पद की शपथ लेंगे। सुबह 10.30 बजे वो राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ (Oath) लेंगे। इधर, राज्यपाल भी देर शाम दिल्ली से लौट आये हैं। दिल्ली से लौटने के बाद अब उम्मीद है कि विधानसभा सत्र के लिए कल ही अधिसूचना जारी कर दी जाये।

इधर कल ही दोपहर बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरूण साव दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से होगी। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होगी। विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की भी अटकलें हैं, लिहाजा कल का दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है। 19 से 21 अगस्त तक प्रस्तावित विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट भी आयेगा। वहीं उससे पहले राज्यपाल का अभिभाषण और विधायकों का शपथ भी होना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10.05 मुख्यमंत्री राजभवन जायेंगे और शपथ ग्रहण के बाद राजभवन से विधानसभा पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें : BJP बोली, पहली कैबिनेट के ‘फैसलों’ पर कांग्रेस का प्रलाप कुंठा का परिचायक!