रायपुर। (Chhattisgarh municipal elections) छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी यानी मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिये मतदान कराये जाएंगे। इस दौरान जनता अपने वोटिंग (EVM today voting ) से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला करेगी। रायपुर रायपुर नगर निगम समेत 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इसे लेकर मतदान केन्द्रों में सारी व्यवस्था हो चुकी है। मतदान दल केन्द्रों में पहुंच चुके हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
रायपुर नगर निगम में के कुल 70 वार्डों में 1 हजार 95 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 और महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है। जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं। रायपुर नगर निगम में मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर तैनात किये गये हैं।
रायपुर नगर निगम सहित दस निकायों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 11 फरवरी मंगलवार को नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने भी मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही नवा रायपुर अटल नगर में संवेतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
11 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिये होंगे मतदान
15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव की होगी मतगणना
एक ही चरण में नगरीय निकाय चुनाव
10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव
नगरीय निकाय में ईवीएम से होंगे चुनाव
18 तरह के पहचान पत्र मान्य किये गये हैं
तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
17, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के वोटिंग
18, 21 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना
जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनाव
24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव
11 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव
नगर निगम- 10
नगर पालिका- 49
नगर पंचायत – 114
दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों के लिये 5 वार्डों में होगा उप निर्वाचन
रायपुर नगर निगम – मीनल चौबे (सामान्य महिला सीट)
दुर्ग नगर निगम- अलका बाघमार (ओबीसी महिला सीट)
राजनांदगांव नगर निगम – मधुसूदन यादव (सामान्य मुक्त)
धमतरी नगर निगम – जगदीश रामू रोहरा (सामान्य मुक्त)
जगदलपुर नगर निगम – संजय पांडे (सामान्य मुक्त)
रायगढ़ नगर निगम – जयवर्धन चौहान (अजा मुक्त)
कोरबा नगर निगम – संजू देवी राजपूत (सामान्य महिला सीट)
बिलासपुर नगर निगम – पूजा विधानी ( ओबीसी मुक्त)
अंबिकापुर नगर निगम – मंजूषा भगत (अजजा मुक्त)
चिरमिरी नगर निगम – राम नरेश राय (सामान्य मुक्त)
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार -जगत प्रकाश नड्डा