वॉशिंगटन/अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान (Iran) को उसके परमाणु कार्यक्रम (Nuclear Programme) को लेकर कड़ी चेतावनी (Warning) दी है। उन्होंने साफ संकेत दिया है कि अगर जल्द कूटनीतिक समाधान (Diplomatic Solution) नहीं निकला, तो अमेरिका (USA) की नीति (Policy) और सख्त हो सकती है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे बंदूक (Gun) के साथ नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा है— “No more Mr Nice Guy”। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ईरान को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है।
ट्रंप ने परमाणु समझौते को लेकर चल रही बातचीत की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ईरान अब तक कोई ठोस फैसला नहीं ले पा रहा है और उसे जल्द समझदारी दिखानी होगी। उन्होंने कहा, “ईरान अपने कदम सही तरीके से नहीं उठा पा रहा, उन्हें जल्दी समझदार बनना होगा।”
राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि अगर बातचीत में प्रगति नहीं हुई तो अमेरिका ईरान के खिलाफ और आक्रामक रुख अपना सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बना हुआ है और बातचीत में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पा रहा है।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान फिलहाल “गंभीर संकट” की स्थिति में है और वह जल्द से जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने की कोशिश कर रहा है। इस बीच खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council) के देशों ने ईरान की गतिविधियों को अवैध बताया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए लंबी अवधि की नाकेबंदी (Blockade) की योजना भी बना सकता है। ट्रंप का यह रुख दिखाता है कि आने वाले समय में अमेरिका-ईरान संबंध और ज्यादा तनावपूर्ण हो सकते हैं।