कौशिक बोले, भरोसे का नहीं, ‘भूपेश के विदाई का अंतिम बजट है’
By : madhukar dubey, Last Updated : March 5, 2023 | 9:46 pm
छत्तीसगढ़। पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बजट पूर्व दिये गये संदेश पर प्रतिक्रिया देते कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य के विकास पर जरा भी ध्यान नहीं दिया। हर बार केवल सत्ता के आनंद को समर्पित बजट रहा है। एक फिर से छलने वाले बजट पेश करने की तैयारी है। राज्य में पहली देखा जा रहा है कि बजट पेश करने से बजट पर विज्ञापनों से शहर सजा दिया गया है।
कथित तौर पर कहा जा रहा है कि भरोसे का बजट है। कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता का भरोसा उठ चुका है। ये बजट तो कांग्रेस के विदाई का बजट है।जिसे मुख्यमंत्री बघेल सदन में पेश करेंगे। वो तो केवल बजट पेश करने पहले केवल वाहवाही लूटने संवाद का पीआर ऐजेंसी प्रयास कर रहे हैं।यह उनके कार्यकाल का अंतिम बजट होगा।जनता अब छलने वाली प्रदेश सरकार को फिर से बजट पेश करने का मौका नहीं देगी।




