भूपेश बोले, बजरंगबली की कृपा कांग्रेस पर रहेगी! पढ़ें क्यों कहा
By : madhukar dubey, Last Updated : May 10, 2023 | 6:07 pm
छत्तीसगढ़। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कहा, हम अन्याय और अत्याचार से डरने वाले नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, बजरंगबली (bajrangbali) की कृपा कांग्रेस पर रहेगी। हनुमानजी का गदा अन्यायी और अत्याचारियों पर चलता है, भ्रष्टाचारियों पर गिरेगा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, आज ईडी के बारे में नहीं पूछेंगे। फिर क्या था सभी हंस पड़े। उन्होंने बीजेपी की नीतियाें पर सवाल उठाए। कहा, ईडी क्यों नहीं नॉन घोटाले की जांच करती।
बजरंगबली की कृपा कांग्रेस पर ही रहेगी।
हनुमान जी का गदा अन्यायी और अत्याचारियों पर चलता है, भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा गिरेगा। pic.twitter.com/eJH7o7h09C
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 10, 2023
यह भी पढ़ें : मीनल बोलीं, यूनिपोल में 27 करोड़ का घोटाला!, मेयर क्यों हैं मौन




