छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश: 25 सालों की विकास यात्रा पर गर्व
By : dineshakula, Last Updated : November 1, 2025 | 12:14 pm
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर ट्वीट कर कहा कि यह छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई दशकों में प्रदेश ने समृद्धि, प्रगति और सामाजिक सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित किए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में लिखा—
“छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 25 वर्षों की इस गौरवशाली विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने समृद्धि और प्रगति के नए आयाम हासिल किए हैं।”
साय ने आगे कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के परिश्रम, आत्मनिर्भरता और जनसहभागिता की पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में एक सशक्त भूमिका निभाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 25 वर्षों की इस गौरवशाली विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने समृद्धि और प्रगति के नए आयाम हासिल किए हैं।#CGRajatMahotsav#CGRajyotsav2025 pic.twitter.com/3z1lemkoMV
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 1, 2025




