स्मृति मंधाना आज पलाश मुच्छल संग सात फेरे लेंगी: संगली में दोपहर की प्राइवेट शादी
By : dineshakula, Last Updated : November 23, 2025 | 11:18 am
संगली, महाराष्ट्र। भारतीय क्रिकेट स्टार और हाल ही में वूमेन्स वर्ल्ड कप जिताने वाली स्मृति मंधाना (Smriti Mandana) आज संगली में अपने लंबे समय के साथी, म्यूजिक कंपोज़र और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल से शादी करने जा रही हैं। यह शादी दोपहर में एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल रहेंगे। शादी से पहले पूरे हफ्ते चले प्री-वेडिंग इवेंट्स में स्मृति का वह पक्ष भी सामने आया जिसे वह हमेशा निजी रखती थीं।
स्मृति–पलाश की प्रेम कहानी
दोनों की मुलाकात 2019 में मुंबई के क्रिएटिव सर्कल में साझा दोस्तों के जरिए हुई थी। स्मृति भारतीय क्रिकेट की टॉप प्लेयर और पलाश बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम—इसके बावजूद दोनों ने अपना रिश्ता कई वर्षों तक मीडिया से दूर रखा और अपने करियर पर फोकस किया।
लगातार बढ़ते रिश्ते को दोनों ने जुलाई 2024 में अपनी 5वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया। इसके बाद से दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति समर्थन और स्नेह प्रकट करते दिखे। खासकर वर्ल्ड कप जीत के बाद, जब पलाश ने स्मृति की जीत का खास अंदाज में जश्न मनाया।
DY पटिल स्टेडियम पर फिल्मी अंदाज में प्रपोज़ल
उनकी प्रेम कहानी का सबसे यादगार पल तब आया, जब पलाश ने नवी मुंबई के DY पटिल स्टेडियम में स्मृति को ब्लाइंडफोल्ड करके उसी पिच पर प्रपोज़ किया, जहां कुछ घंटे पहले स्मृति ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताया था। पलाश ने घुटनों पर बैठकर उन्हें रिंग पहनाई—यह उनके निजी और पेशेवर जीवन का खूबसूरत संगम था।
पलाश ने स्मृति के प्रति अपने प्यार का इजहार एक और खास तरीके से किया—उन्होंने अपने हाथ पर ‘SM18’ (स्मृति के नाम के अक्षर और जर्सी नंबर) का टैटू बनवाया, जो उनके रिश्ते का स्थायी प्रतीक है।
आज होने वाली शादी के साथ यह क्रिकेट–म्यूजिक कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा।
Palash Muchhal and Smriti Mandhana at their mehendi ceremony! ❤️ pic.twitter.com/ov6qDEUpEL
— Mamta Jaipal (@ImMD45) November 22, 2025



